Saturday , 25 July 2026

राज कुंद्रा मामले पर शिल्पा शेट्टी ने लोगों से की खास अपील, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये पोस्ट

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले गिरप्तार हैं। तो वहीं शिल्पा ने सोमवार को एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होने लोगों से विशेष रूप से अपने बच्चों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। बता दें, राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के जरिए उन्हें प्रकाशित करने से संबंधित था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कुछ ऐसा..

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा, “एक परिवार के रूप में, हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं – विशेष रूप से एक माँ के रूप में – मेरे बच्चों की खातिर हमारी निजता का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें।’

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *