हरियाणा डेस्क: पुरुषों की टीम के बाद अब देश की बेटियों ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। महिला टीम पहली बार ओलिंपक की सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। बता दें, भारत ने आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। तो वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर शोभकामनाएं व ढेर सारी बधाईयां दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीवी सिंधु को भी दी बधाई
तो वहीं भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 में महिला एकल वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मैच में चीन की हे बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हरा पदक अपने नाम किया। अनिल विज ने उनके पदक जीतने पर खुशी जाहिर की ओर बधाई दी।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
