Saturday , 25 July 2026

लड़की ने बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को जमकर पीटा, सोशल मींडिया पर वायरल हुआ VIDEO

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई कर रही है। देखते ही देखते सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है। लेकिन कोई बीच-बचाव में नहीं उतरा। ये पूरा मामला लखनऊ का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की ने चौराहे पर ड्राइवर को पीटा

वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि, चौराहे पर एक लड़की ने रात में कैब ड्राइवर को पीटना शुरू किया तो लोग जमा हो गए। लोगों ने वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल है। लड़की ने एक कैब ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। लड़की ने उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे लगातार ड्राइवर को थप्पड़ मारती जा रही है।

Read More Stories

सोशल मीडिय़ा पर मचा बवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में लड़की उनपर भी चिल्लाने लगी। बीच चौराहे हो रहे ड्रामे से सड़क जाम हो गई। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसवाला भी आया. हालांकि उसने भी लड़की को नहीं रोका और दोनों को साइड होने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि लड़की की गाड़ी कैब से हल्की सी टकरा गई जिस पर इतना ड्रामा हुआ। तो वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोगों का लड़की के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

जीत की ओर बढ़ रही महिला हाॅकी टीम से खुश हुए अनिल विज, हरियाणवी में किया खुशी का इजहार

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *