Saturday , 25 July 2026

रंग लाई 2 साल की कड़ी मेहनत, सदफ चौधरी ने UPSC के रिजल्ट में पाया 23वां मुकाम


नेशनल डेस्क- कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है भगवानपुर के मोहितपुर गांव की एक बेटी सदफ चौधरी ने। बता दें, इस बेटी ने यूपीएससी की परीक्षा में 23वां रैंक हासिल किया है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। बड़ी बात तो ये है कि, सदफ चौधरी ने अपने घर पर ही पढ़ाई कर 2 साल की कड़ी महेनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

घर पर लगा बेटी को बधाई देने वालों का तांता

इस बेटी को बधाई देने वालों का तांता लग गया हैं। ऑल इंडिया में यूपीएससी की परीक्षा में 23वी रैंक हासिल करने वाली सदफ चौधरी के पिता एक ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। बेटी की कामयाबी पर माता और पिता दोनो ने आर्शिवाद दिया। वैसे भी कहते हैं कि मंजिलें उन्हीं को मिलती है। जिनके सपनों में जान होती है, महज पंखों से ही कुद नहीं होता, हौंसलों से भी उड़ान होती हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *