मुंबई डेस्क- मुंबई के साकीनाका में बीते दिनों 34 साल की महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। अभी उसकी मौत को कुछ ही दिन बीते थे कि एक नया मामला सामने आ गया। जी दरअसल इस मामले को महाराष्ट्र के उल्हासनगर का बताया जा रहा है। यहाँ भी लड़की के साथ यौन शोषण किया गया है। इस मामले में रेलवे पुलिस का कहना है कि, ‘उल्हासनगर स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात एक रेलवे आवास में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया।’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी गिरफ्तार
इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि आईपीसी की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद का कहना है कि 15 साल की बच्ची शिरडी से लौट रही थी और वह भिवंडी बाईपास पर उतरी, फिर कल्याण गई और उल्हासनगर के लिए एक लोकल ट्रेन में सवार हुई। यहाँ रात करीब नौ बजे निकलने के बाद उसकी मुलाकात दो दोस्तों से हुई और फिर वह घर चले गए। इस बीच वह स्टेशन पर स्काईवॉक पर चल रहे थे इसी बीच आरोपी उनके पास पहुंचे।
Read More Stories:
- सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिशों पर फेरा पानी, रेत के बैग में रखे गए छह ग्रेनेड बरामद
- राहत भरी खबर: कोरोना संक्रमण दर 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने केस
हथौड़े से लड़की के दोस्तों को डराया
पुलिस का कहना है आरोपी ने अपने साथ रखे हथौड़े से लड़की के दोस्तों को डरा दिया । वहीँ फिर वहलड़की को स्काईवॉक से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक सुनसान रेलवे आवास में ले गया और यहाँ आरोपी ने 15 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मारपीट की। बताया जा रहा है पूरी रात बच्ची वहीं पड़ी रही लेकिन सुबह वह भागने में सफल रही।
वहीँ इस मामले में रेलवे पुलिस आयुक्त का कहना है दो पुलिस थानों ने इस आधार पर लड़की की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि अपराध उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे कि उनकी शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई। यह भी कहा गया है कि, “हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और जांच जारी है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
