रेवाड़ी, 27 अगस्त : रेवाड़ी के वार्ड न- 9 से जिला पार्षद प्रशांत उर्फ़ सन्नी यादव ने रविवार को चांदावास गांव पहुंच कर एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। प्रशांत की नुक्कड़ सभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। चांदावास के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रशांत यादव ने नुक्कड़ सभा के लिए उपस्थित भीड़ का धन्यवाद करते हुए लोगों को आगामी 16 सितंबर को हुड्डा ग्राउंड में होने वाली रैली का निमंत्रण दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान प्रशांत यादव ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद सभी वादे भूला दिए जाते हैं। अब समय आ गया है चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का।
गौरतलब है कि प्रशांत यादव 16 सितम्बर को रेवाड़ी के हुड्डा मैदान में एक विशाल रैली करने जा रहे हैं। जिसके लिए वह हर रोज़ गांवों में डोर टू डोर जाकर नुक्कड़ सभा कर इस रैली का निमंत्रण दे रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
