Sunday , 26 July 2026

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मंत्री GS बाली का निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का देर रात को निधन हो गया है। जीएस बाली वीरभद्र सरकार में तेज तर्रार मंत्री रहे। अपना विभागीय काम लड़कर भी करवाने में कभी पीछे नहीं रहते थे। यहां तक कि, वह अपनी बात मनवाने के लिए कई बार कैबिनेट की बैठकों में सीएम से भिड़ जाते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें,  67 वर्षीय जीएस बाली डायबिटीज से भी पीड़ित थे। पिछले कुछ समय से लगातार अस्‍वस्‍थ चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उपचाराधीन थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *