हरियाणा डेस्क: नेताजी के नाम से मशहूर प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। बता दें, सुभाष चंद्र बोस 1938 में हरियाणा में आए थे। लोगों ने कई जगह तोरण द्वार लगाकर उनका स्वागत किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा आए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लोगों ने आदर व सम्मान के साथ राष्ट्रपति कहकर सम्मान दिया था। नेताजी जिंदाबाद के नारे लगाए थे। तो वहीं आज इस खास पर्व पर मंत्री अनिल विज ने अंबाला स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से बना सुभाष चंद्र बोस पार्क
तो वहीं नेताजी के सम्मान और उनकी याद में हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने एक अहम कदम उठाया। मंत्री विज के अथक प्रयासों से आज अंबाला छावनी में करीब चार एकड़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क विकसित है। मंत्री अनिल विज ने 11 अप्रैल 2021 को किया था। अनिल विज इस पार्क की खूबसूरती को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने इस पार्क की सुदंरता और इसकी खूबियों का क्या कहना.. पार्क की झील में लगे म्यूजिकल और रंग-बिरंगी लाइटों वाले फव्वारे से झील का पानी निरंतर चलता रहता है। करीब 13.97 करोड़ की लागत से बनाए गए इस पार्क का शुभारंभ राज्य सरकार के गृह एवं स्वास्थ्य अब इस पार्क में घूमने फिरने और पिकनिक मनाने के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं।

आकर्षण का केंद्र हैं मछलियां
पार्क की खूबसूरती में उस समय चार चांद लग गए जब पार्क की 4 एकड़ में बनी झील में विभिन्न किस्म की सुंदर मछलियां छोड़ी गईं। हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने झील में इन सुंदर मछलियों को छोड़ा। ये मछलियां मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी। यहां सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोगों व बच्चों के लिए ये मछलियां आकर्षण का केंद्र बन गईं।

बता दें, सुभाष पार्क में 10 बड़ी व 12 छोटे झोपड़ियों का निर्माण भी किया गया है। पार्क को बेहतर लुक देने वाली इऩ झोंपड़ियों में के समय बिजली की लाइट पड़ने पर अलग ही नजारा देऱने को मिलता है, जो कि दिल कुश कर देता है। इसके भीतर आकर्षक और सुंदर बेंच की व्यवस्था की जा रही है। पार्क में करीब 350 हैरिटेज, आकर्षक लाईटों के साथ-साथ विभिन्न जानवरों के चित्र भी लगाये गये हैं। जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

पार्क में हैं ये खास सुविधाएं
पार्क में हर तरह की व्यव्स्थाओं से लैस है। पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पार्क में ओपन थियेटर है। स्केटिंग रिंक है, ओपन जिम है, संगीतमय फॉन्टेन है,वॉकिंग ट्रैक है और सबसे खास बात जो लोगों को पार्क पर एंटर करते ही दिखती है, वो है सुभाष चंद्र बोस की 12 फुट ऊंची प्रतिमा, जिसकी शोभा देखने से ही बनती है। इसके अलावा पार्क में रंग बिरंगे फूस, पौधे अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
