बिहार डेस्क- बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का 84 वर्ष उम्र में आज सुबह निधन हो गया।नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बुधवार को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
काफी लंबा रहा राजनीतिक सफर
बता दें, नेता सदानंद सिंह का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। वह भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक रह चुके है। वह पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
