Saturday , 25 July 2026

देश में कोरोना के 37875 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 369 की मौत

नेशनल डेस्क– देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 37,875 नए मामलों की पुष्टि हुई है, और 369 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोरोना के मामलों में दर्ज हुई कमी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,608 मामलों की कमी दर्ज की गयी।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *