अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग सब्जी व्यापारी से मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे कर्मचारियों की धक्के शाही सामने आ गयी । CCTV में देखा जा रहा है कि कई लोग मिलकर एक बुजुर्ग(लाइनिंग टी शर्ट में) को पिट रहे हैं । पीड़ित का कहना है कि उसकी सब्जी का पार्सल रेलवे से आता है जिसको लेकर अक्सर वो रेलवे के कर्मचारियों को रिश्वत व शराब देता है । होली के दिन भी ऐसा ही हुआ वो पार्सल लेने गया लेकिन उससे 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई इसको लेकर दोनों में बहस हो गयी जिसके बाद बुकिंग क्लर्क व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । इसकी शिकायत जीआरपी को दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही अभी तक नही हुई ।
इस मामले को लेकर रेलवे पार्सल डिपार्टमेंट के सीपीएस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है इसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा । दूसरी तरफ जिस बुकिंग क्लर्क विजय भास्कर पर आरोप लगे हैं उसने खुद पर लगे आरोपो को झूठा बताया और कहा कि बूजुर्ग ने शराब पी रखी थी उसने रिश्वत नही बल्कि जुर्माना मांगा था। उसने व्यापारी को धक्का देकर बाहर निकाला था बाहर क्या हुआ उसे नही पता।
इस मामले में जीआरपी की काफी लापरवाही सामने आ रही है वो रेलवे के अधिकारियों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं । जीआरपी का कहना है कि पीड़ित के मेडिकल का इंतजार किया जा रहा है और सीसीटीव को खंगाला जा रहा है । इसके बाद FIR दर्ज की जाएगी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
