पंचकूला पुलिस ACP सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस चौकी मौली इन्चार्ज मनदीप सिंह ढाण्डा व उसकी टीम सदस्य एएसआई कप्तान सिंह के द्वारा फर्जी विधवा पेंशन बनाने के मामले में सलिप्त आरोपी को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी बैंक कालौनी मनीमाजरा चण्डीगढ के रुप में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 अगस्त 2022 को जिला कल्याण विभाग पंचकूला की जांच से पता चला कि कुछ व्यक्ति फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर विधवा पैंशन ले रहे हैं। जिसकी जांच से पाया कि एक महिला देवी ने बताया कि उसकी पहचान आऱोपी राजेन्द्र कुमार से है जो कि आपकी पेन्शन लगवा देगा परन्तु आपको पेन्शन 5-7 महीने की पेन्शन उनको देनी पडेगी।
वहीं विभाग द्वारा रिकार्ड को चेक करने पर पता चला कि आरोपी कुछ महिलाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करके विधवा पेन्शन तथा वृद्धावस्था पेंशन के लिए फर्जी कागजात तैयार करके लोगो की पेन्शन लगवाता है। जिस मामले में रायपुररानी पुलिस थाने में IPC की धारा 420,467,468,471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया।
जिस मामले में आरोपी राजेन्द्र कुमार वासी करनाल को गिरप्तार करके रिमांड पर लेकर पुछताछ की गई। जिसकी पुछताछ एक अन्य सलिप्त आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी संजीव कुमार पेन्शन विभाग पंचकूला में कान्ट्रेक्ट तौर पर कार्य करता था।
आरोपी संजीव कुमार पेन्शन केस के अन्दर फर्जी कागजात सलग्न कर देता है। आरोपी संजीव कुमार को पुलिस ने गिरप्तार कर कोर्ट में किया पेश। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया।आरोपी संजीव कुमार से 3400/- रुपये की धोखाधडी की राशि बरामद की गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
