Thursday , 10 September 2026

72वें स्वतंत्रता दिवस पर भिवानी भीम स्टेडियम में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अदा की तिरंगें की रस्म

 भिवानी के भीम स्टेडियम में आज देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 72 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भिवानी में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर पुलिस व एन.सी.सी. परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति व देश सेवा से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व समाजसेवा, शिक्षा, खेल, पुलिस व अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों व अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हम आजाद भारत में आज शहीदों की बदौलत से ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का हमेशा मान-सम्मान बढ़ाया हैं। 72  सालों बाद उन शहीद सैनिकों को स्मरण करता है, जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछवर कर दिए। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों से अपील की, कि  इस देश में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी ,गंदगी  को खत्म करना है। उन्होंने कहा भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है। हमारी सीमाएं सुरक्षित है।
वहीं पत्रकारों सर बातचीत करते हुए बताया कि हुडा की जनक्रांति यात्रा लोगो को भरम  है। पिछले 10 सालों से वे प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने उस समय किसानो व प्रदेश के बारे में कुछ नहीं किया है। उन्हें रथ में बैठने की बजाय रथ से उतरकर किसानो व जनता से माफ़ी मागणी चाहिए। आज जो हालात है ,वे इन्ही की देन है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो घोषणा की थी। वे 70 फीसदी पूरी हो चुकी है। पुरे प्रदेश का सम्मान विकास कर रही है। बाकि बची घोषणाएं जल्दी ही पूरी की जाएँगी। वही भिवानी के रोहनात में तिरंगे के बारे में बोलते हुए बताया कि यहां के लोगो ने आजादी के बाद तिरंगा नहीं फहराया था। क्योकि वे अपने आपको गुलाम मानते थे। मार्च में मुख्यमंत्री जी ने स्वयं आकर गांव को आजादी देने का काम किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *