Sunday , 1 November 2026

भाकियू के बैनर तले किसानों की बैठक का आयोजन, किसानों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

टोहाना में डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम ग्रह में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की बैठक का आयोजन किया गया,,,,,,, इस बैठक मेंं जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह गाजूवाला, आप से जिला सचिव सुखविंद्र गिल,, इनेलो से सतीश कुमार, अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान रघुबीर सिंह और कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद भी पहुंचे और समर्थन का एलान किया,,,,,,,,,वहीं इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्रघासी राम नैन ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने साजिश के तहत बुजुर्ग किसानों पर लाठी चार्ज किया है,,,,,,,,, सरकार का यह कांड गठबंधन सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकने का कार्य करेंगा,,,,,,,इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज ना करने गृह मंत्री का ब्यान गलत है,,,, गृहमंत्री जनता के समक्ष झूठ बोल रहे है,,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल किसानों के कुरूक्षेत्र पिपली में रैली में ना पहुंच पाने के बाद अब ये मामला प्रदेश में तुल पकड़ता जा रहा हैं,,,,,,,और लगातार किसान और कई संघठन इस मु्द्दे पर सरकार को घेरने का काम कर रही हैं,,,, वहीं इसी कड़ी में भारतीय किसान युनियन के बेनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगे की रणनीति पर बात की गई,,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *