Monday , 27 July 2026

एक और महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी: प्राइवेट पार्टस में डाली रॉड, खून से लथपथ पड़ी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: मुंबई में एकबार फिर एक महिला के साथ निर्भया कांड दोहराया है। एकबार फिर महिला के साथ क्रूरता की गई और उसके प्राइवेट पार्टस में रॉड डाली गई और दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद उसे फेंक दिया। महिला का वही हाल हुआ जो निर्भया का हुआ था। महिला जिंदगी और मौत की जंग हार गई।  मुंबई में दरिंदगी का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली थी।  30 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई

इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार,  आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी।इस जघन्य अपराध के आरोप में हाल ही में जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि, कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आज अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

Read More Stories

वाहन के अंदर मिले कून के धब्बे

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *