हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये शुरू की गई योजना ”एक ओर सुधार” के निदेशक रॉकी मित्तल पहुंचे करनाल के पंचायत भवन। इस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान रॉकी मित्तल ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए माहिलाओं को अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए घूंघट से बहार आने को कहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!”एक और सुधार” कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए घूंघट से बाहर आकर के रानी लक्ष्मीबाई जैसा जज्बा पैदा करना होगा। यदि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगी तो समाज में असमानता का माहौल कायम होगा। वहीं कार्यकर्म के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपने सुझाव बेबाकी से रखे। रॉकी मित्तल को स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में चलाए गए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में कहा कि इस कार्यक्रम में जिले की करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया और दर्जनों महिलाओं ने बेबाकी से महिलाओं के साथ समाज में हो रही यातनाओं के बारे में विस्तार से बताया और अपने-अपने सुझाव भी दिये। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एक ओर सुधार कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। समाज में महिलाओं के उत्पीडऩ पर अंकुश लगाने के लिए एक ओर सुधार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की सभी वर्गो की महिलाएं व पुलिस के बीच सीधा संवाद किया जा रहा है।
महिलाओं को सम्मान मिलें,इसके लिए देश में हरियाणा सरकार ऐसी पहली सरकार है जो महिलाओं के बीच में उनसे संवाद करके उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ले रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
