Sunday , 13 September 2026

इंसानियत के नाम पर कलकं: हैवान महिलाओं ने मदर डॉग और उसके 7 बच्चों को किया आग के हवाले

नेशनल डेस्क: केरल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे और हरकोई ये सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर लोगों में इंसानियत क्यों खत्म होती जा रही है। बेजुबानों के साथ आखिर क्यों हैवानियत हो रही है। दरअसल केरल में मदर डॉग और उसके सात बच्चों को आग के हवाले कर देने का क्रूर मामला सामनेआया है। घटना शनिवार रात को एर्नाकुलम जिले के परवूर के समीप मंजली की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जघन्य कृत्य को दो महिलाओं ने अंजाम दिया है। घटना में जहाँ जलने के चलते कुत्ते के 7 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं मदर डॉग ने जली अवस्था में किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए किया ये घिनौना काम

इस मामले के एक NGO के संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों महिलाओं में से एक का नाम मैरी बताया जा रहा है, जो करुमल्लूर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन की रहने वाली बताई जा रही है। हालाँकि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं है कि दोनों महिलाओं ने कुत्ते की माँ और उनके पप्पी को आग क्यों लगाई, किन्तु प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि मदर डॉग ने महिलाओं के परिसर में ही बच्चों को जन्म दिया था और तब से अपने बच्चों के साथ वहीं रह रही थी। दोनों महिलाओं ने डर और उनके पीछा करने से तंग आकर कुत्ते की माँ और उसके बच्चों को आग लगा दी थी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *