बिहार डेस्क- बिहार के बेगूसराय से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक चाचा ने अपनी प्रेग्नेंट भतीजी के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसे जान कर आप चौंक जाएंगे। रूह को सिहरा देने वाली यह धर्मन घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। दरअसल, यहां एक नशेड़ी चाचा ने गर्भवती महिला के साथ नशे में धुत्त होकर बलात्कार करने की कोशिश की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस तने नही की कार्रवाई
गर्भवती महिला को अपनी अस्मत बचाने के लिए अपने ही सर से खून की धारा बहानी पड़ी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर अपराधी ने न केवल लड़की की खूब पिटाई की, बल्कि सारे सीमाओं की हद पार करते हुए उसे निर्वस्त्र तक कर दिया। वही लड़की की पीड़ा वहीं समाप्त नहीं हुई। जब दर्द से तड़पते वह सहायता की गुहार लेकर थाने पहुंची तो थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए यह कहकर उसे सदर हॉस्पिटल भेज दिया कि पहले उपचार करा लो फिर कार्रवाई करेंगें।
Read More Stories:
बीच आंगन में किया निर्वस्त्र
लड़की ने कहा कि, उसके अपने चाचा उसके साथ जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसके सिर पर वार कर दिया। इतने पर भी जी नहीं भरा तो उसे बीच आंगन में निर्वस्त्र कर दिया। महिला ने बताया है कि, उसकी चीख सुनकर जब उसकी जान बचाने उसकी भाभी आई तो उसे भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
