उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के बदायूं फैजगंज से हत्या का मामला सामने आया है जहां पर, शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला भगवानदास (45) मंगलवार देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। तो आधी रात को उसके पिता फिर पत्नी से झगड़ने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की हत्या
शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ा तो भगवान दास ने घर में रखे फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तहरीर के मुताबिक भगवानदास के दोनों बेटे कौशल व किशोर पास के कमरे में सो रहे थे और मां की चीख सुनी तो वे मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
