Thursday , 10 September 2026

बांध में तैरता मिला 12वीं की छात्रा का शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश ललितपुर से चौंका देने वाली खबर सामने आई जहां पर12वीं की छात्रा का शव गोविंद सागर बांध में मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें, सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के पिता ने एक युवक पर परेशान करने और रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


एसपी ने बताया कि, छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका पिता ने बताया कि, एक अक्टूबर से वह स्टेशन रोड स्थित मॉल में काम पर जा रही थी। 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

Read More Stories:

सदर कोतवाली में करवाई थी बेटी की गुमशुदी की रिपोर्ट

इसके बाद सदर कोतवाली में बेटी की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आरोप लगाया कि मॉल में काम कर रही एक लड़की और पास में ही स्थित एक कैफे पर काम कर रहा लड़का चार-पांच दिन से बेटी को परेशान कर रहा था। उसका रिश्ता तय हो गया लेकिन, उसे भी उल्टा-सीधा कहकर रिश्ता तोड़वा दिया । आशंका है कि, इसी सबसे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *