पंजाब डेस्क: सीएम पद से इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाएंगे। तो वहीं अब पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान कर दिया है कि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी का नाम अभी नहीं बताया है। अमरिंदर सिंह का कहना है कि उनकी टीम इलेक्शन कमीशन के साथ बात कर रही है और वह जल्द ही अपनी नई पार्टी के नाम से पर्दा हटा देंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये कहा..
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान उन्होने कहा कि, ”हां, मैं पार्टी बनाने जा रहा हूं। लेकिन अभी मैं आपकी नाम नहीं बता सकता है। मेरे वकील इलेक्शन कमीशन के साथ नई पार्टी के नाम पर बात कर रहे हैं और मैं नहीं चाहता कि इस मामले में किसी तरह का विवाद खड़ा हो।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
