Saturday , 25 July 2026
Raksha Bandhan 2025:

Raksha Bandhan 2025: राखी बांधते समय कितनी गांठें लगानी चाहिए? जानिए शुभ और धार्मिक महत्व

Raksha Bandhan 2025:  साल 2025 में रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राखी बांधते समय राखी में कितनी गांठें लगाना शुभ माना जाता है? इस बात का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। आइए जानते हैं राखी बांधते समय गांठों की संख्या और उसका अर्थ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राखी में गांठों की संख्या का महत्व

राखी बांधते समय बहनें आमतौर पर 3 गांठें लगाती हैं। शास्त्रों के अनुसार, ये तीन गांठें तीन महत्वपूर्ण चीजों का प्रतीक होती हैं:

  • पहली गांठ: सुख, समृद्धि और लंबी आयु का प्रतीक

  • दूसरी गांठ: प्यार और विश्वास का प्रतीक

  • तीसरी गांठ: मर्यादा और सत्य की राह पर चलने का प्रतीक, साथ ही भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती

इसलिए 3 गांठें राखी को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ बनाती हैं।

क्या राखी में 5 गांठें भी लगाई जा सकती हैं?

कुछ बहनें राखी बांधते समय 5 गांठें भी लगाती हैं। 5 गांठों का संबंध पंचत्व (पंच तत्व – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) से जोड़ा जाता है। इसे राखी को और भी ज्यादा श्रद्धा और सम्मान के साथ बांधा जाता है। इस दौरान बहनें भगवान से भाई और पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना करती हैं।

राखी बांधते समय जाप करना क्यों जरूरी है?

राखी बांधते समय यह मंत्र ज़रूर जपना चाहिए:
“ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”

इस मंत्र का जाप करने से राखी की शक्ति और भी बढ़ जाती है, और भाई की रक्षा के लिए दिव्य आशीर्वाद मिलता है।

राखी बांधने के साथ ये बातें भी रखें ध्यान में

  • राखी बांधते समय मन में भाई के लिए शुभकामनाएं और प्यार होना चाहिए।

  • राखी को श्रद्धा और विश्वास के साथ बांधना चाहिए।

  • राखी के बाद भाई बहन एक-दूसरे के प्रति अपने कर्तव्यों और प्रेम का स्मरण करते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *