हरियाणा डेस्क: झज्जर जिले को पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है। पीएम ने नवनिर्मित इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उदघाटन किया। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खास तौर पर मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी मौजूद वीडियो कॉन्फेंस के जरिए मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को भी जमकर सराहा
तो वहीं पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को जमकर सराहा। पीएम ने कहा कि, बीते 5 दशकों में हरियाणा को सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री’ मिला है। मैं लंबे वक्त तक मनोहर लाल के साथ रहा हूं और मुख्यमंत्री बनने के बाद इनकी प्रतिभा और भी निखरी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
