Friday , 11 September 2026

ईंधन के बढ़ते दाम पर राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी

नेशनल डेस्क:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं  तो वहीं अब उन्होंने सरकार को सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, महंगाई का विकास जारी है जिसके कारण ‘अच्छे दिन’ देश पर भारी पड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन’ देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि जनता की गाड़ी भले ही पेट्रोल या डीजल पर चलती है, लेकिन मोदी सरकार कर वसूली पर चलती है। उन्होंने दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो जाने संबंधी खबर का हवाला दिया और सरकार पर कर वसूली का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पर चलती हो या डीकाल पर, मोदी सरकार टैक्स वसूली पर चलती है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *