Saturday , 12 September 2026

दिल दहलाने वाला सच: दुनिया में हर मिनट 11 लोग भूख तोड़ रहे हैं दम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नेशनल डेस्क: ‘द हंगर वायरस मल्टीप्लाइज’ नामक एक रिपोर्ट  ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर सभी के होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सूखा से मृतकों की संख्या कोविड-19 से आगे निकल चुकी है, जो हर मिनट करीब सात लोगों को मौत की नींद सुला देता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुनिया भर में 155 मिलियन लोग अब खाद्य असुरक्षा के संकट लेवल में रहे हैं

ऑक्सफैम अमेरिका के अध्यक्ष और सीईओ एबी मैक्समैन ने कहा कि, आंकड़े चौंकानेवाले हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि ये संख्या अकल्पनीय पीड़ा सहने वाले लोगों से बने हैं। यहां तक कि एक शख्स भी बहुत अधिक है। ऑक्सफैम ने कहा है कि, प्रति मिनट भूख से 11 लोग दम तोड़ देते हैं और दुनिया भर में अकाल जैसी स्थिति का सामना करने वालों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह गुना बढ़ गई है।

Raed More Stories

कांग्रेस ने 12 केंद्रीय मंत्रियों को दी श्रद्धांजलि, कहा-PM मोदी ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनकी बलि दी

गरीबी विरोधी संगठन ने ये भी बताया कि दुनिया भर में 155 मिलियन लोग अब खाद्य असुरक्षा के संकट लेवल में रहे हैं या पिछले साल की तुलना में 20 मिलियन लोग अधिक हैं। उनमें से दो तिहाई को भूख का सामना है क्योंकि उनका देश सैन्य संघर्ष की स्थिति में है। मैक्समैन ने कहा, “आज, कोविड-19 आर्थिक गिरावट के शीर्ष पर निरंतर संघर्ष और बिगड़ते जलवायु संकट ने 5 लाख 20 हजार से अधिक लोगों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *