Sunday , 13 September 2026

छोटी काशी भिवानी में मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भिवानी शहर में भगवान परशुराम का जन्मदिन आज बड़े उत्साह और यज्ञ हवन के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम प्रेमियों ने यज्ञ में आहुति डालकर संकल्प लिया की समाज में सद्भावना के साथ भाईचारे को मजबूत करेंगे। आज के दिन ही अक्षय तृतीया का शुभ लगन होने पर लोगों ने धर्म कर्म व शुभ कार्य भी किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान परशुराम ऋषि ऋचीक के पौत्र और जमदग्नि के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम रेणुका था। वह भगवान शंकर के परम भक्त रहे हैं और भगवान शंकर ने ही उन्हें अमोघ अस्त्र− परशु प्रदान किया था। हाथ में परशु धारण करने के कारण वह दुनिया में परशुराम के नाम से जाने गए। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *