नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केंद्र सरकार का अनोखे ढंग से विरोध किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल को लेकर किया है। कांग्रेस ने ये बी आरोप लगाया कि, पीएम मोदी ने 7 साल की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए केंद्र के 12 मंत्रियों की राजनीतिक बलि चढ़ा दी। इसलिए कांग्रेस ने मोदी सरकार की नाकामी के कारण राजनीतिक बलि चढ़े 12 मंत्रियों को भाव पूर्ण श्रद्धांजली देकर विदाई दे डाली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल के अनुसार, 7 सालो में मोदी सरकार की नाकामियों का ठीकरा पीएम मोदी ने अपने 12 मंत्रियों के ऊपर फोड़ कर ये साबित कर दिया है कि मोदी सरकार नाकाम है और ऐसे में इस्तीफा पीएम मोदी जी खुद को देना था।

वहीं कांग्रेस का मानना है कि, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह का इस्तीफा ये बताता है कि, केंद्र सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने में लाखों लोगों की जान न बचा पाने के चलते दोषी है। वहीं सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी ये दर्शाता है कि पेट्रोल – डीजल की मूल्यवृद्धि सरकार के हाथो में नहीं है। केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रवि शंकर प्रसाद जो कि सरकार के प्रवक्ता भी थे वो दोनों सरकार की विफलताओं के ब्रांड एंबेसडर बन चुके थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
