पंजाब डेस्क: पीएम मोदी की फिरोजपुर तो पहुंच गए, लेकिन उनकी रैली रद्द कर दी गई है। प्रधानमंत्री को आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। मिली जानकारी के अनुसार,सुरक्षा में चूक के कारण पीएम मोदी की रैली रद्द हुई है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी का काफिला रोका। 15-20 मिनट तक पीएम फ्लाइओवर पर फंसे रहे। वे बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते से पहुंचे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिरोजपुर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पंजाब पहुंचे थे PM
पीएम मोदी फिरोजपुर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पंजाब पहुंचे थे। पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के मुताबिक वो यहां रैली स्थल से 42,750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे।

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन किए अर्पित
फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित किया। हालांकि, शिलान्यास के कार्यक्रम को किस तरह अंजाम दिया जाना है इस पर अभी जानकारी नहीं दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
