Saturday , 25 July 2026

रंजीत सिंह मर्डर केस: आज होगा राम रहीम की सजा का ऐलान

नेशनल डेस्क- पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या करने के मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा का एलान आज होगा। रंजीत सिंह की साल 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राम रहीम दो अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में भी साल 2017 से सज़ा काट रहा है। रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम और चार अन्य किशन लाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल को हत्या का दोषी ठहराया था। हत्या मामले में एक और आरोपी की एक साल पहले मौत ही हो गयी थी।

राम चंदर छत्रपति की हत्या में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा

हाल में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत सिंह हत्या मामले को पंचकूला में विशेष सीबीआई अदालत से पंजाब, हरियाणा या चंडीगढ़ में किसी अन्य विशेष सीबीआई अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध भूमिका इस पत्र में बताया गया था कि डेरा प्रमुख डेरा मुख्यालय में किस प्रकार महिलाओं का यौन शोषण करता है। वहीं दो साल पहले डेरा प्रमुख को एक पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के जुर्म में भी उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *