Saturday , 25 July 2026

वाद्य यंत्रों को बजाने से खुद को नहीं रोक पाए PM मोदी, खुद ही देख लीजिए ये VIDEO

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी कई बार वाद्य यंत्रों को बजाते हुए देखे गए हैं। तो वहीं अब मंगलवार को एक बार फिर ट्रेडिशन वाद्य यंत्रों को देखकर खुद को नहीं रोक पाए और स्‍वयं ही बजाने लगे, जिसका यह वीडियो सामने आया है। त्र‍िपुरा, मणिपुर की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए नजर आए हैं। पीएम मोदी वहां अपने स्‍वागत में वाद्य यंत्र बजा रहे कलाकारों से मिलते हैं और उनसे बातचीत करते हुए खुद ही डोल बजाने लगते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम मोदी ने एक कलाकार से वाद्य यंत्र के बारे में जाना और हाथ आजमाया। इसके बाद आगे बढ़े तो उन्‍हों ने ढोल बजा रहे एक कलाकार देखा तो, उसे देखकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाए और स्‍वयंव ही ढोल पर थाप देने लगे। पीएम ने खुशी-खुशी ढोल बजाया और फिर नमस्कार करके कलाकारों से विदाई ली। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खब वायरल हो रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *