चंडीगढ,22मई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंन्द केजरीवाल आगामी 27 मई को कुरूक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम नारायण शर्मा ने मंगलवार को भिवानी में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कुरूक्षेत्र प्रािशक्षण शिविर में पार्टी की विधानसभा इकाइयों के उपाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता भी प्रषिक्षण शिविर में शामिल होंगे। शिविर में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर चुकी है। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है। चुनाव में पार्टी महिलाओं को 15 फीसदी टिकट देगी। राजनीति में रूचि रखने वाले पत्रकारों को भी 15 फीसदी टिकट दिए जायेंगे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन हिन्दुस्तानी ने बताया कि कुरूक्षेत्र शिविर में केजरीवाल के साथ दिल्ली के केबिनेट मंत्री व हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय भी आयेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
