Sunday , 26 July 2026

भूत-प्रेत का भय दिखा विवाहिता से गैंगरेप!

यमुनानगर, (वीना)। गांव भूतमाजरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है और वह भी ऐसा कि कोई आदमी इस बात पर ज्यादा कुछ बोल भी नही पा रहा। दरअसल यमुनानगर के भूत माजरा में एक महिला की शादी 17 सिंतबर को हुई थी विवाहिता का आरोप है कि उसे सुहागरात के समय ही भूत प्रेत की बात कह कर उसे तांत्रिको के हवाले कर दिया और ऐसे में उसका जेठ और नंनदोई भी उनके साथ शामिल था तांत्रिको ने अपने तंत्र विध्या शुरू करते ही उसके कपडो को फाड़ दिया और एक के बाद एक सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी मिली और इसी के चलते वह 14 दिनों तक अपना मुंह बंद कर बैठी रही। हालाकि इस बीच वह अपने मायके में फेरा डालने के लिए भी पहुंची थी लेकिन अचानक उसकी तबियत ब खराब हुई तो उसके मायके वाले सुसराल में आए और विवाहिता को अपने साथ ले गए। कुरूक्षेत्र जिला में विवाहिता ने अपने जेठ नंनदोई व चार तांत्रिको पर गैंग रेप का मामला दर्ज करवा दिया जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद देर शाम यही मामला यमुनानगर के महिला थाने में पहुंच गया यहा इस मामले की जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *