Sunday , 26 July 2026
weather
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

हरियाणा में लोगों को गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, इन शहरों झमाझम बरसेंगे मेघा

बीते दो दिन से लगातार हुई बरसात ने गर्मी से तो निजात दिला दी है। तो वहीं, मौसम विभाग ने आज 7 शहरों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रादौर, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छाछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में 11.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके चलते प्रदेश के बरसाती जिलों में अधिकतम तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली और ठंडक का एहसास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने पांच दिनों की मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि 24 अगस्त को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में मौसम शुष्क रहेगा। तो पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिन राज्य का सिरसा जिला 40.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं, चंडीगढ़ और अंबाला जिला 26.4 डिग्री के साथ काफी ठंडा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *