बीहार डेस्क- बीहार के रोहतास के बरना गांव से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन आप चौंक उठेंगे। बता दें, घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुला दिया। उसने पति की गर्दन पर इस तरह दांत गड़ाए की पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित महिला मायके से आए अपने भाई व अन्य स्वजनों के साथ फरार हो गई है। वहीं, पुलिस ने मृतक 32 वर्षीय महर्षि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के संबंध मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि, महर्षि सिंह शनिवार को करीब 11 बजे अपने भतीजे को स्कूल छोड़कर घर लौटे, तो उनकी पत्नी लवली देवी अपने कमरे में थी। भाई ने काफी आवाज लगाई, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोली। इसके बाद भाई ने आवेश में आकर बाहर से ही कुछ बोला, तो लवली ने दरवाजा खोला और उस पर टूट पड़ी।
Read More Stories:
इस क्रम में महर्षि वहीं गिर गया और पत्नी ने उसके गर्दन पर दांत गड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसने अपने मायके सूचना दी, जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद उसके मायके भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना के सेवगार से उसके भाई और अन्य स्वजन आए जिनके साथ वह भाग गई।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
बरना गांव की इस घटना को जिसने सुना वो सन्न रह गया पत्नी द्वारा दांत से काटकर पति की हत्या शायद पहली ही घटना होगी। महर्षि की शादी दो वर्ष पूर्व लवली कुमारी से हुई थी। उनकी 10 माह की एक बच्ची भी है। मृतक के गर्दन पर दांत से गड़ने का निशान जिसने भी देखा हतप्रभ रह गया। वहीं, मृतक की हत्या के बाद उसकी मां गुलबास देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कहती है कि, कोई पत्नी अपने पति की ही हत्या इतनी निर्ममता से कैसे कर सकती है । पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तबतक आरोपी फरार हो चुकी थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
