बिहार डेस्क- बिहार में पटना के मुंगेर जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां पर एक विवाहित महिला से मिलने गये युवक को पड़ोसियों ने पकड़कर बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान लोगों ने महिला की भी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय मोहन कुमार का गांव के ही विनोद यादव की पत्नी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि, विनोद यादव खुद दूसरे जिले में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं मोहन अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया इसकी भनक महिला के पड़ोसी को लग गई। जबकि, मोहन और महिला एक कमरे में थे और दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग पहुंच गये और लोगों ने कमरा खुलवाया। इसके बाद महिला व उसके प्रेमी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बाद में महिला को वहां से हटा दिया और मोहन का हाथ-पैर बांध कर लाठी-डंडे से तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के घर से युवक के शव को बरामद किया।
Read More Stories:
महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया गया ग्रामीणों के अनुसार, मोहन को जब बंधक बना कर पिटाई की जा रही थी, तभी महिला ने गांव वालों के साथ मोहन के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवक के परिजन महिला के घर पहुंचे लेकिन, तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल गांव के लोग फरार बताये जा रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
