पानीपत में हाली पार्क के पास नाले में एक नवजात का शव मिला है। नवजात को थैली में डालकर फेंका गया था। सफाई कर्मचारियों ने नाले में बच्चे का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव को बरामद किया और लोगों से पूछताछ के बाद नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीरवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारी हाली पार्क के पास नाले की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान उन्हें थैली में एक बच्चों का शव दिखाई दिया इस सूचना पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बुलाई गई पुलिस अब लोगों से पूछताछ कर रही है। डॉक्टर ने नवजात का पोस्टमार्टम करा कर शव को रखवा दिया है। बच्चे की उम्र लगभग एक दिन बताई जा रही है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
