Monday , 27 July 2026

हिसार में नई शिक्षा नीति के विरोध में धरने पर बैठे अध्यापक संध, सरकार से बदलाव करने की मांग

हिसार के लघुसचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और  हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध किया। इसके खिलाफ  राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा।  लघु सचिवालय पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुतारद्दीन मिर्जा की अध्यक्षता में धरना दिया गया और भूख हड़ताल पर बैठे। धरने में सैंकड़ों की संख्या में अध्यापक भीं शामिल हुए। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान एवं स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सीएन भारती ने नई शिक्षा नीति में सुधार की बात कही। 

उन्होंने ये भी कहा कि हमारी शिक्षा नीति में समता समानता धर्म निरपेक्षता लोकतांत्रिक व भारत की विभिन्नताओ एवं समाजवाद जैसे मूल्यों को शामिल किया जाना चाहिए। राज्य प्रधान ने कहा कि शिक्षा सब तक पहुंच पाएं  इसलिए निल्शुल्क  अनिवार्य व गुणवत्तापूर्वक होनी चाहिए।

अब इन अध्यापक संघ के प्रदर्शन का क्या अंजाम होता है, ये देखने वाली बात होगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *