पंचकूला में वेतनमान 35,400 रूपए की एक सूत्री मांग के साथ लगातार 32वें दिन से धरने पर बैठे लिपिकीय वर्ग ने आज काला दिवस मनाया। आज के काला दिवस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मनोज कुमार ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि आज राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया गया है। इससे पहले हरियाणा सरकार की बुरी नीतियों व हठधर्मिता के विरुद्ध नारे लगाये गये।
यहां पर सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लिपिकों ने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इनका आरोप है की तीन दौर की बातचीत होने के बाद भी सरकार लिपिक वर्ग की कार्य समीक्षा नहीं कर रही। कार्य समीक्षा के आधार पर ही क्लर्क ₹35,400/- वेतनमान की मांग कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
