यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आगरा के नजदीकी इलाकों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, बुखार के सामने आ रहे मामलो से हड़कंप मचना शुरू हो गया है। फिरोज़ाबाद में बुखार से मौतों की संख्या एक हफ्ते में करीब 50 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेंगू और वायरल बुखार से शहर में दहशत का माहौल
वहीं, लखनऊ में बुखार से पीड़ित 400 से ज़्यादा मरीज़ कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।डेंगू और वायरल बुखार से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। फिरोज़ाबाद में जिस बुखार से पिछले एक हफ्ते में कम से कम 32 बच्चों की मौत हो जाने की खबर है, उसे डेंगू बताया जा रहा है। इस बुखार से कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि खबरों में मौत का यह आंकड़ा 47 और 60 तक भी बताया जा रहा है।
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
