नेशनल डेस्क: देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 45 हजार से अधिक नए मामले और 4लाख के करीब एक्टिव केस शामिल हैं, जो कि सरकार के साथ-साथ आम आदमी की भी चिंता बढ़ाने वाली है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में टीकाकरण के रफ्तार काफी अच्छी है। हर रोज करीब एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीते 24 घंटे में 45,352 नए पॉजिटिव केस आए सामने
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 45,352 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। फिलहाल देश में 3,99,778 एक्टिव केस है, जो कि कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। रिकवरी रेट राहत देने वाली है। 100 में करीब 97 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 34,791 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक देश में 3,20,63,616 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।कोरोना संक्रमण की बढ़ती चिंता के बीच टीकाकरण की रफ्तार भी सराहनीय है। देश में अब तक 67.09 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। साथ ही अभी तक 52.65 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
