Sunday , 26 July 2026

युवक ने दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बानसूर से शर्मनाक मामला सामने आया जहां पर, विवाहित के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई और बानसूर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसके पति के दोस्त ने उसे अकेला पाकर जबरन हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया की, पीड़िता ने बानसूर थाने पर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखा जाए तो बानसूर क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन क्षेत्र में चोरी, डकैती, फायरिंग, दुष्कर्म करने जैसी वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बानसूर में अपराधिक घटनाएं लगातार होने से लोगों में भय तथा आक्रोश बना हुआ है।

Read More Stories:

गौरतलब है कि, बानसूर क्षेत्र के हरसोरा थाना क्षेत्र में 5 दिन पूर्व ही एक विवाहिता के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था और अब यहां एक और विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बानसूर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *