टोहाना, 14 अप्रैल(नवल सिंह): टोहाना में सविधान निर्माता बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर जयन्ति के अवसर पर विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेशध्यक्ष सुभाष बराला ने भी अंबेडकर चौक पहुच कर डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को माला अर्पण की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहिब की याद में नारे भी लगाए। इस मौके पर शिक्षण संस्थान सैंट मैरी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने वर्तमान समय में सविधान निर्माता के सपनों की शिक्षा व्यवस्था पर भी सटीक टिप्पणियां की। वहीं दूसरीं तरफ शहर में केक काट कर भी बाबा साहब के अनुयायियों ने उनका जन्म दिवस मनाया।
मुख्य रूप से सविधान निर्माता भारत रत्न की याद का गवाह बना डा.भीमराव अंबेडकर चौक जहां दिन भर बाबा साहिब की प्रतिमा पर माला अर्पण करने वालों का ताँता लगा रहा है जो अभी भी जारी है। इस अवसर पर शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
