Friday , 11 September 2026

अब कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाने वाले ही छलका सकेंगे जाम, आदेश जारी

एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस कम होते ही शिवराज सरकार ने सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा दिए हैं। तो वहीं, अब जाम छलकाने वालों के लिए एक नया आदेश जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला आबकारी विभाग का एक आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदेश में जिला आबकारी ​अधिकारी ने लिखा है कि जिले में कोरोना महामारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें तय किया गया है कि देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों से सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को शराब बेची जा सकेगी, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाए हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *