Friday , 30 October 2026

Punjab: 19 नवंबर को होगा ‘दास्तान-ऐ-शहादत थीम पार्क’ का उद्घाटन, जानें इसकी खूबियां

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कल यानि की 19 नवंबर को दास्तान-ए-शहादत थीम पार्क और हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने  कहा कि, हमारी नौजवान पीढ़ियों को हमारे गौरवमयी अतीत के साथ जोड़ने के लिए यह ऐतिहासिक प्रोजैक्ट एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्लभ अवसर जीवन में एक बार ही आते हैं, इसलिए इनको पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

55 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पार्क

55 करोड़ रुपए की लागत के साथ थीम पार्क और 6 करोड़ की लागत के साथ हेरिटेज साइट का निर्माण किया जा रहा है और श्री चमकौर साहिब का थीम पार्क दुनिया के किसी भी अजूबे से कम नहीं होगा। इसमें सिख इतिहास और दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा दी गई बेमिसाल कुर्बानियों को जीवंत करते इस प्रोजेक्ट में विभिन्न गैलरियों में सिखी के इतिहास को एनिमेशन फिल्मों के जरिये दिखाया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *