बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर में दो नन्हें मेहमान आए हैं। जी हां, प्रीति जिंटा का घर किलकारियों से गूंज उठा है। प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्वीट कर जाहिर की खुशी
इस खुशखबरी को खुद प्रीति ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘सबको मेरा नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इस समय कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
