बॉलीवुड डेस्क: क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले में आर्य़न खान को राहत नहीं मिल रही है। तो वहीं अब आर्यन खान की शुक्रवार जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और उन्हें जमानत नहीं मिली। मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान के साथ-साथ दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आर्यन के वकील जमानत की याचिका लेकर जा सकते हैं सेशन कोर्ट
बताया जा रहा है कि, अब आर्यन के वकील जमानत की याचिका लेकर सेशन कोर्ट जा सकते हैं। आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर.एम. नेर्लिकर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दलीलों को बरकरार रखते हुए आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत खारिज कर दी। फिलहाल सभी छह पुरुष आरोपी आर्थर रोड सेंट्रल जेल में और दो महिला आरोपी भायखला महिला जेल में रहेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
