महिला विरोधी मामले थमने का नाम नहीं ले रहे महिलाए हो या बच्चियां आज समाज में कोई भी सुरक्षित नहीं है ऐसा ही दिलदहला देने वाला एक ओर मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया। ताजा मामला रोहतक का है, जहां टिटोली गांव की नहर से एक बैग बरामद हुआ जिसमे से तक़रीबन 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है, जोकि लगभग 5 दिन पुराना बताया गया है। बच्ची की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की हालात काफी खराब थी। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। फिलहाल मामला हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का माना जा रहा है। बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टिटोली गांव की नहर में आज खेतों में काम करने वाले लोगां ने एक बैग देखा, जिसमें से एक हाथ बाहर दिखाई दे रहा था। जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैग को बाहर निकाला और खोल कर देखा तो बैग में एक बच्ची का शव मिला। शव के हालात काफी खराब थे। ऐसा अंदेशा लगाया गया है कि शव लगभग 1 सप्ताह पुराना है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रारम्भिक जांच में हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला माना जा रहा है। लेकिन जिस तरह से बच्ची के प्राईवेट पार्टी बाहर निकले हुए हैं, उससे किसी हैवानियत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बच्ची के एक हाथ पंजा भी गायब है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
