Tuesday , 3 November 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सादगी के कायल हुए ग्रामीण, फफड़ाना और जलमाना में अचानक रुका काफिला

CM सैनी की सादगी के कायल हुए ग्रामीण, फफड़ाना और जलमाना में अचानक रुका काफिला

असंध , 29 मई 2025: CM  नायब सिंह सैनी ने आज असंध के सालवन गांव में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते समय फफड़ाना और जलमाना गांवों में अचानक अपना काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के अचानक अपने बीच आने से ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए और उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CM नायब सिंह सैनी ने फफड़ाना गांव में पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद करनाल की ओर जाते हुए जलमाना गांव के मुख्य बस अड्डे के सामने भी काफिला रोका गया, जहां मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों व दुकानदारों से संवाद किया। ग्रामीणों और दुकानदारों के साथ मुख्यमंत्री का यह अनौपचारिक मिलन उनके जनसंपर्क की गहराई को दर्शाता है।

CM ने आम आदमी की तरह ही ग्रामीणों के बीच खड़े होकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सरल और अपनेपन से भरा व्यवहार उनके मिलनसार व्यक्तित्व का प्रमाण है। बच्चे भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखे, जिससे साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री जनता के दिलों में कितने करीब हैं।

यह आकस्मिक दौरा CM नायब सिंह सैनी की जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय और सुलभ नेता बनाता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *