Thursday , 10 September 2026

मां और भाई ने युवती को दी प्रेम विवाह की खौफनाक सजा, हंसिए से सिर काट उतारा मौत के घाट

नेशनल डेस्क- महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जहां पर गोलेगांव इलाके की रहने वाली एक 19 साल की लड़की का उसके भाई और मां ने सिर धड़ से आलग कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक, बहन की हत्या कर भाई ने सेल्फी भी ली और फिर आंगन में कटे हुए सर को उछाल दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि, इस हत्या में लड़की की मां ने भी पूरा साथ दिया। उसने लड़की के पैर पकड़े और भाई ने सिर धड़ से अलग कर दिया। लड़की का जुर्म इतना था कि, उसने प्रेम विवाह किया था। बतादें, मृत्का की पहचान कीर्ति ठोरे और उम्र 19 साल के रुप में हुई है। जून में उसने घर से भाग कर शादी की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कीर्ति के इस फ़ैसले से भाई और मां के मन में नाराजगी थी। लेकिन यह नाराजगी उसकी जान ले लेगी उसने कभी सोचा भी नही होगा। जब कीर्ति की मां और भाई उससे मिलने रविवार को आए तो उसे अंदाजा नहीं था कि, अगले पल क्या होने वाला है। उसने अपने छोटे भाई और मां को घर पर बैठाया और चाय बनाने अंदर चली गई। इसके बाद उसके भाई और मां ने मौका देखते ही कीर्ति को पकड़ कर लिटा दिया। मां ने मजबूती से कीर्ति के पैर पकड़े और फिर भाई ने बहन का सिर हंसिया से अलग कर दिया। इसके बाद मां और बेटे घटनास्थल से फरार हो गए।

Read More Stories:

आत्मसमर्पण कर हत्या किए जाने की बात को कबूला
सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही वैजापुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली। आगे की जांच विरगांव पुलिस स्टेशन की पुलिस कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को यही बताया कि वे उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। हत्या किए जाने की बात कबूल करते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *