नेशनल डेस्क- पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में अंधविश्वास की सारी हदें पार कर दी गई बतादें, आज कई लोग अंधविश्वास की आड़ में इतने अंधे हो गए है कि, वे अच्छे और बुरे की पहचान करना भूल गए है जिसके चलते वृद्ध महिला के साथ मारपीट की घटनाएं घटी है। यह घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सदर प्रखंड के सतगेरिया इलाके में घटी, जहां एक वृद्ध महिला को डायन समझकर कथित रूप से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक ने अस्पताल में जाकर वृद्धा से मुलाकात की और पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार महिला सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सदर प्रखंड के सतगेरिया इलाके में 10-12 लोग आए और वृद्धा साथ बदसलूकी की और जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर पर गंभीर चोट है। स्थानीय निवासी ने उसे गंभीर हालत में पंचखुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां इस महिला का इलाज चल रहा है।
Read More Stories:
- घरेलू कलह से गुस्साए पति ने पत्नी से कह दी ये बड़ी बात, महिला ने 2 बच्चों समेत जहर खाकर की आत्महत्या
लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश जारी
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रात में ही इसकी खबर पुलिस तक पहुंच गई थी और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के विधायक दिनेन रॉय वृद्धा को देखने अस्पताल गए थे। स्थानीय टीएमसी के नेताओं और आदिवासी नेताओं के साथ विधायक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यह देखने का वादा किया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि, ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिया गया कि, डायन कहकर प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि, स्थानीय प्रशासन की ओर से इस कुरीति के खिलाफ ग्रामीण लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
